पंचगौरव योजना
25 Mar 2026
Updated: 25 Mar 2026
राजस्थान में 'पंच गौरव कार्यक्रम' (17 दिसंबर 2024 से शुरू) भजनलाल शर्मा सरकार की एक एकीकृत जिला-स्तरीय पहल है, जो हर जिले के स्थानीय संसाधनों, विरासत और विशिष्ट पहचान को प्रमोट करती है।
आत्मनिर्भर राजस्थान: स्थानीय संसाधनों के उपयोग से जिलों को आत्मनिर्भर बनाना।
वोकल फॉर लोकल: स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना।
युवा-किसान सशक्तिकरण: रोजगार के नए अवसर और किसानों की समृद्धि।
बजट 2025-26: इस कार्यक्रम के लिए ₹550 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
एक जिला-एक उत्पाद (ODOP): स्थानीय उद्योगों (जैसे- ग्रेनाइट, मार्बल, कोटाडोरिया, हस्तशिल्प) को संरक्षण और प्रोत्साहन।
एक जिला-एक उपज (कृषि): जिले की प्रमुख फसल (जैसे- बाजरा, सरसों, जीरा, आंवला) को उन्नत तकनीक और बाजार से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाना।
एक जिला-एक पर्यटन स्थल: ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों को विकसित कर पर्यटन और स्थानीय रोजगार बढ़ाना।
एक जिला-एक खेल: स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बास्केटबॉल, जिम्नास्टिक जैसे विशिष्ट खेलों को बढ़ावा देना।
एक जिला-एक वनस्पति: स्थानीय जैव विविधता और औषधीय पौधों (जैसे- गुग्गल) का संरक्षण
सभी योजनाएँ देखें